Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Apr-2022

पूर्व सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा बयान दिया है , डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि गोहद में राजा भीम सिंह राणा की प्रतिमा को 6 वर्षों से बंधक सा बनाया हुआ है, उनकी प्रतिमा का अनावरण नहीं कराया जा रहा है। डॉ सिंह ने कहा राजा भीम सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दबाव में नहीं कराया जा रहा है, क्योंकि राजा भीम सिंह एक बहादुर योद्धा थे उन्होंने 1000 सैनिकों के साथ ही ग्वालियर में सिंधिया घराने और उनके सैनिकों को परास्त कर विजय प्राप्त की थी, उन्होंने कहा कि हो सकता है ज्योतिरादित्य सिंधिया के दबाव में प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने शासन प्रशासन और नगरीय शासन मंत्री ओपीएस भदौरिया को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है और एक माह का समय दिया है। पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिमा का अनावरण नहीं होता है तो वह स्वयं गोहद पहुंचकर राणा भीम सिंह की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।