Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Apr-2022

भिण्ड चंबल संभाग के कद्दावर कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार के खिलाफ सबाल उठाये है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में तालिबान राज्य स्थापित करना चाहते है, शिवराज मनमानी कर रहे हैं, सजा देने का काम न्यायपालिका का है कार्यपालिका का नहींं है, सरकार द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान को गलत बताते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि जो अपराधी है, उसको सजा मिलनी चाहिए लेकिन सरकार उनके पूरे परिवार को मकान तोड़कर बर्बाद कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो वो मानव अधिकार आयोग और कोर्ट में भी मामले को ले जाएंगे।