Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Apr-2022

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंची महिला ने अपने आप पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया जिससे कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया बहू से पीड़ित सईदा बानो कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची थी सईदा बानो का कहना है कि उसकी बहू ने उसके मकान पर कब्जा कर रखा है जिसकी कई बार शिकायत पुलिस थाने में भी की गई लेकिन पुलिस भी बहू का पक्ष लेकर मुझे ही प्रताड़ित कर अभद्र व्यवहार कर रही हैं मैं शिकायत करके परेशान हो चुकी हूँ मेरे सामने आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है, पीड़ित महिला ने अपने आप पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश भी की, वहीं जब पूरा मामला डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी को पता चला तो तुरंत पीड़ित महिला को बुलाकर उसकी आपबीती सुनी और नायब तहसीलदार को जांच कर तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है