उत्तराखंड में मई के पहले सप्ताह से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू, चार धाम यात्रा से जुड़े हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गैरसैंण में विधानसभा सत्र को लेकर कई बार सवाल खड़े होते रहे इस बार भी सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गैर सेंड में विधानसभा सत्र को लेकर सवाल किया गया जिस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद सरकार के पास समय कम था जिसके चलते गैरसैण में सत्र नही हो पाया .... आने वाले समय पर सरकार जरूर गैरसैण में सत्र आहूत करेगी । लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भेल चौक पर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर डबल इंजन की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने कहा कि यह किस तरीके के बीजेपी के अच्छे दिन हैं जो सरकार बनते ही लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। कल यानी 1 अप्रैल से दवाइयां, बिजली, पानी, के साथ टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी होने जा रही है जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करके किया। खासकर महिलाओं ने भी इसका जमकर विरोध किया देहरादून में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर भाजपा युवा मोर्चा द्धारा हमला किया गया है। आप कार्यकर्ताओं ने देहरादून घंटाघर पर भाजपा का पुतला दहन कर कार्रवाई की मांग की। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। हर्रिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन करते हुए संजय सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता व पंजाब में आप की सरकार बनने से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा अरविन्द केजरीवाल पर अनर्गल आरोप लगा रही है। जिस प्रकार दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ की वह निदंनीय है।