राज्य
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए लोन चुकाने की डेट बढ़ा दी गई है। लोन चुकाने की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही थी, इसे बढ़ाकर अब 15 अप्रैल कर दिया गया है। इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान लगने वाले ब्याज की राशि करीब 60 करोड़ रुपए भी राज्य सरकार भरेगी। बैठक में 158.6 करोड़ रुपए की लागत की सिमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत रीवा जिले के 86 गांव को लाभ मिलेगा।