Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Mar-2022

शिव"राज" में रीवा में मानवता शर्मसार मध्यप्रदेश के रीवा जिले के महसुआ गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोलिया केवट की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाने के लिए परिजन ने एंबुलेंस बुलाई। कई घंटे इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई, तो परिजन बुजुर्ग को खाट पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन की मुसीबतें कम नहीं हुई, क्योंकि एंबुलेंस के बाद परिजन को शव वाहन भी नहीं मिला। मजबूरन घर की 4 महिलाएं और एक बच्ची खाट पर ही बुजुर्ग की लाश लादकर दो घंटे में 5KM दूर अपने घर पहुंचीं। शिक्षक परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा फैसला : शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 (MP TET) के कथित पेपर लीक मामले को PEB ने संज्ञान में लिया है. स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद PEB विशेषज्ञ एजेंसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. एजेंसी की रिपोर्ट मिलने के बाद PEB आगे कोई निर्णय लेगा. मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 के पेपर के स्क्रीनशॉट को लेकर मचे बवाक के बाद इसी बड़े एक्शन के रूप में देखा जा रहा है. नरेंद्र मोदी ने दी मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी. उन्होंने 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेशम करवाया. पीएम ने वर्चुअली इस कार्यक्रम में शिरकत की. एमपी के छतरपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों को घर मिले. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. कार्यक्रम की तैयारी लंबे समय से चल रही थी. महंत पर नाबालिग से रेप का आरोप रीवा में एक महंत पर नाबालिग (16 साल) से रेप का आरोप लगा है। ये वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके राजनिवास सर्किट हाउस में हुई। 28 मार्च की शाम आरोपी एनेक्सी भवन रूम नंबर-4 में ठहरा हुआ था। इस दौरान महंत की जान-पहचान का हिस्ट्रीशीटर बदमाश लड़की को वहां लेकर गया। किशोरी को यह कहा गया था कि महंत उसके बिगड़े काम बना देगा। किशोरी को वहां पहले शराब पिलाने की कोशिश की गई। फिर गुंडा और उसका साथी रूम का दरवाजा बंद कर निकल गए और महंत ने ये वारदात की। रूम हिस्ट्रीशीटर के नाम पर ही बुक था। मध्य प्रदेश की राजधानी में पारा 40 डिग्री तक मध्य प्रदेश की राजधानी में पारा 40 डिग्री तक जा पहुंचा है. वहीं ग्वावलियर में 40.6 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया है. मौसम वैज्ञानिको की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान की बढ़ोत्तरी का सिलसिला इसी तरह जारी रहेगी. प्रदेश के कई जिलों में लू चलने के भी आसार हैं.