Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2022

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र में आने वाले 32 गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इन 32 गांवों के किसान और ग्रामीण रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के ज्ञापन न लेने आने पर किसानों ने नाराजगी जताई और ज्ञापन लेने के पहुंचे अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला को वापस लौटा दिया। बाद में नाराज किसानों ने शहर के माधव चौक चौराहे पर चक्काजाम करते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों ने यह प्रदर्शन किया था। करैरा क्षेत्र के 32 गांवों के किसान व ग्रामीण इस प्रदर्शन में शामिल रहे। किसानों का कहना है कि जब अभयारण्य में सोनचिरैया है ही नहीं तो उक्त गांवों को सोन चिरैया से मुक्त क्यों नहीं किया जा रहा? किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र के उक्त 32 गंवों में वर्ष 1995 से जमीनों के क्रय-विक्रय पर रोक लगा रखी है।