MP: पूर्व CM की तबीयत बिगड़ी पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ी भिंड के मेहगांव आईं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबीयत बिगड़ गई। वह रविवार को भिंड के मेहगांव विधानसभा के दौनियापुरा गांव में अवंतिबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करने आई थीं। इसके बाद शाम 7 बजे धार्मिक स्थल रावतपुरा पहुंचीं। थकावट की वजह से उन्होंने रावतपुरा सरकार के विश्राम गृह में रात में आराम किया। गंभीर ने किये उज्जैन में महाकाल के दर्शन क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। वह रविवार रात ही उज्जैन आ गए थे। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। टीचर का चौंकाने वाला कारनामा ग्वालियर में एक टीचर का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। उसने फर्जी मार्कशीट के आधार पर सरकारी स्कूल में नौकरी हासिल कर ली। डबरा के प्राइमरी स्कूल में 9 साल तक पदस्थ रहा। इसका खुलासा आरटीआई के तहत मिली जानकारी में हुआ। पुलिस ने टीचर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ग्वालियर का रहने वाला राधेश्याम शर्मा पुत्र नंदकिशोर संविदा शिक्षक वर्ग-3 में है। वह शासकीय प्राथमिक विद्यालय राहुली, डबरा में पदस्थ है। बेटी को जन्म दिया तो सरिये से दागा देवास में बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को बांधकर गर्म सरिए से दाग दिया। यही नहीं, ससुरालवालों ने बेरहमी से पीटा भी। मामला देवास के नारियलखेड़ा गांव का है। पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति बबलू झाला, ससुर भेरू झाला, सास मंजू झाला, देवर अंकित झाला और देवरानी काजल को आरोपी बनाया है।