Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Mar-2022

MP में 600 रुपए के लिए पिता का कत्ल मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता को पीट पीटकर मार डाला। वेदनगर के रहने वाले 73 वर्षीया मूलचंद सांची पॉइंट संचालित करते थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अलग रहता है, जबकि छोटा बेटा अजय (35) साथ में रहता है। मूलचंद दूध का काम करते थे। अजय भी उनके काम में मदद करता था। बुधवार रात को अजय ने पिता से दुकान का सामान लाने के लिए 600 रुपए मांगे। उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर अजय ने पिता को लात-घूसों और डंडे से जमकर पीट दिया। परिजनों ने सेवाराम को सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बुधवार रात 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। भूरिया की गाड़ियों पर लोगाें ने किया हमला मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के जोबट में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गाड़ियों पर कुछ लोगाें ने हमला कर दिया। वे भगोरिया हाट मेले में शामिल हाेने के लिए जोबट पहुंचे थे। वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने गाड़ी रोकी और मारपीट शुरू कर दिया। गाड़ी पर पत्थर भी फेंके। हमला जोबट कॉलेज के सामने हुआ है। भोपाल में ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को ब्लैकमेल करने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। महिला उनके आपत्ति जनक फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। महिला आरती जबलपुर की रहने की वाली है। पुलिस ने महिला का साथ देने वाले कथित पत्रकार माधव बघेल को भी गिरफ्तार किया है। माधव सिवनी में हंटर नाम का अखबार चलाता है। दोनों फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगत से पैसों की मांग कर रहे थे। राजनीतिक दबाव की वजह से पुलिस मामले का खुलासा करने से फिलहाल बच रही है। खिलौना लेने दौड़ी, आ गई मौत इंदौर में खेल खेल में 3 साल की बच्ची की पहली मंजिल की बॉलकनी से गिरने से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ कमरे में खेल रही थी। तभी उसका खिलौना नीचे गिर गया। बच्ची उसे लेने के लिए दौड़ी। लेकिन कमरे के बाहर बॉलकनी में रैलिंग नहीं थी। जिसके चलते वह सीधे नीचे सड़क पर जा गिरी। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर की है। मृतक बच्ची का नाम डॉली नायक है।