Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Mar-2022

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के ग्रह जिले सीहोर में उनकी महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगा रहा है। 2012 में मंजूर हुई सीप- कोलार लिंक परियोजना का काम अब भी पूरा नहीं हो सका है। मंगलवार को इछावर SDM विष्णु यादव इछावर के कालिया देव और अलीपुर के समीप बन रहे डेम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने पर जल संसाधन विभाग के अधिकारीयों और ठेकेदार के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। गौरतलब है कि सीप- कोलार लिंक परियोजना निर्माण कार्यो में भारी अनिमितताएं के चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इससे पहले बारिश के दौरान घटिया निर्माण पानी में बहा गया था। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त ठेकेदार अधिकारियो की साठ गांठ से सीप- कोलार लिंक परियोजना को पलीता लगा रहा है।