MP में दिल दहला देने वाला वीडियो MP में दिल दहला देने वाला वीडियो धार में सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्राले ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद करीब 100 फीट तक उसे घसीटते ले गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद भी ट्राले के ड्राइवर ने स्पीड कम नहीं की। उसी गति से वहां से भाग निकला। ट्रैक्टर के डिवाइडर से टकराने के बाद वह ट्राले से अलग हुआ। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चला रहे किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चर्चा में सिंधिया-विजयवर्गीय की मुलाकात दो साल पहले तक एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बीच करीबियां लगातार बढ़ रही हैं। इंदौर में हुई इन दोनों नेताओं की मुलाकात भी इसी वजह से काफी चर्चा में है। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दोनों नेताओं की बढ़ती जुगलबंदी से कई कयास भी लगाए जाने लगे हैं। जब से सिंधिया भाजपा में आए है, दोनों एक-दूसरे को तवज्जो देना नहीं भूलते। बल्कि विजयवर्गीय तो ठहाके लगाकर दोस्ती को और मजबूत कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं ये भी हैं कि ये दोनों मिलकर प्रदेश की राजनीति में नया गेम खेल सकते हैं। MP में पुलिस के सामने बुलेट चोरी ग्वालियर में पुलिस ने बुलेट बाइक (रॉयल इनफील्ड) चुराने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे सिर्फ बुलेट चुराने की वजह पूछी, तो एक चोर बोला- साहब! रॉयल आदमी हूं, सिर्फ रॉयल बाइक चोरी करता हूं। उसने थाने में दरोगा की बुलेट का लॉक तोड़कर चोरी का LIVE डेमो भी दिया। भोपाल के युवाओं को संगठन में भर्ती की साजिश भोपाल से गिरफ्तार जमात-उल मुजाहिदीन (JMB) के आतंकी तालिबान को फॉलो करते हैं। वे संगठन में फुल टाइम और दूसरा पार्ट टाइम भर्ती करते हैं। इनके टारगेट पर भोपाल के युवा थे। गिरफ्तार चार आतंकियों में से एक JMB की स्टूडेंट्स ब्रांच इस्लामी छात्र शिविर (ICS) से भी जुड़ा है। ये खुलासा आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि भोपाल में उन्हें ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा था। वे यहां के युवाओं का ब्रेनवॉश करने में नाकाम रहे। चारों ने यूपी के सहारनपुर से फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाए थे।