Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Mar-2022

कोविड-19 बाद हालातों में सुधार के बाद त्योहारों पर लोगों में खुशी सिद्ध श्री श्याम मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई होली के पर्व पर राधा कृष्ण के जोरदार भजन भी गाये गए श्रद्धा में झूमते हुए श्रद्धालु भेल के चैप्टर वन के शिव मंदिर में पहुंचे देखने वाली बात यह है कि अब लोगों में होली के त्यौहार को लेकर काफी खुशी देखी जा रही है कार्यक्रम की संचालिका साध्वी मंजू सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिन चलेगा मंगलवार को अन्नकूट भंडारा होगा उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं छेत्र में आज पारम्परिक ऋतु पर्व फूल संग्रांती और फुलदैई पर्व की धूम रही,रविवार से शुरू हुआ फूलदेई का त्योहार उत्तराखंडी समाज के लिए विशेष पारंपरिक महत्व रखता है। इस त्योहार को फूल सक्रांति के नाम से भी जाना जाता है,इस पर्व का मानव और प्रकृति से सीधा संबंध है। साथ ही यह ऋतुओं के राजा बसन्त ऋतु के आवागमन और स्वागत का प्रतीक है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। पुष्कर सिंह धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। आंगनबाड़ी संगठन ने निवर्तमान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी है। आंगनवाड़ी संगठन ने रेखा आर्य के पद और कद को बढ़ाए जाने की भी बीजेपी संगठन से मांग की है। अपने वसूली लक्ष्य को हासिल करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी से लेकर फील्ड कर्मचारी तक बिलों की वसूली में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां आम उपभोक्ताओं पर दो-चार हजार की मामूली धनराशि बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं, वहीं तमाम सरकारी संस्थान यूपीसीएल का करोड़ों रूपयों का बिजली का बिल दबाए हुए बैठे हैं। लेकिन विभाग उन पर कार्यवाही करने से लगातार बचता दिखाई दे रहा है जीत की हैट्रिक लगा चुके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का आज राजधानी देहरादून के प्रदेश मुख्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ बंशीधर भगत को इस बार कालाढूंगी की जनता ने 67847 मत दिए जबकि कांग्रेस पार्टी के महेश चंद्र को 43916 वोट पड़े। देहरादून भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बंशीधर भगत के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा गया उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सत्ता विरोधी लहर के बावजूद कांग्रेस की हार पर अब मंथन शुरू हो गया है कांग्रेस को मुस्लिम नेता अक़ील अहमद द्वारा दिए गए मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने वाले बयान ने खासा नुकसान पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान से कांग्रेस की खूब आलोचना हुई हालांकि कांग्रेसी नेताओं ने अकील अहमद के बयान पर सफाई जरूर दी लेकिन वह जनता तक अपनी आवाज नहीं पहुंचा पाए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शिकार हुए और महज ढाई सौ वोटो से चुनाव हार गए। गणेश गोदियाल ने स्वीकार किया की मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने पूरे चुनाव का रुख बदल दिया