सिगरेट का धुआं उड़ा तो, लड़कियों ने युवक को चाकू मारा मध्यप्रदेश के इंदौर में वुमंस डे पर तीन सहेलियां अपने दोस्त के साथ चाय पीने गईं तो सिगरेट का धुंआ देखकर युवक पर चाकू निकाल दिया। विवाद बढ़ा तो एक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मंगलवार की है। नेहरू नगर के गली नंबर 9 में एक चाय की दुकान के बाहर मंगलवार शाम चार लड़कियों और उनके दो साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। वे चाकू से हमला कर फरार हो गए। एक लड़की इस दौरान खुलेआम चाकू लहराते नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है। TI अजय वर्मा के मुताबिक लाला का बगीचे में रहने वाले संदीप पुत्र मुकेश भेगट ने बताया कि वह हाउस कीपिंग का काम करता है। मंगलवार शाम वह नेहरू नगर की गली नंबर 9 में चाय पीने गया था। यहां वह दुकान के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट का धुआं वहा बैठी चार लड़कियों पर चला गया। ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर भोपाल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर राजधानी भोपाल में रहेंगे। ओम बिरला विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा की ओर से आयोजित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार (2021) वितरण समारोह में भाग लेंगे। एयरपोर्ट पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके मप्र BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। महिला DSP को इंजीनियर पति ने पीटा भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP नेहा पच्चीसिया को इंजीनियर पति ने पीट दिया। वह पति से अलग चार इमली इलाके में रह रही हैं। बंगले पर आए पति को उन्होंने अंदर आने से मना किया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी दौरान पति ने DSP को धक्का दे दिया, फिर उनका सिर दीवार पर दे मारा। हालांकि DSP को ज्यादा चोट नहीं आई है। महिला अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. जारी आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के 4 अफसरों का तबादला किया गया है. इसमें ASP समीर कुमार यादव, ASP गीतेश कुमार गर्ग, ASP प्रतिमा एस मैथ्यू, ASP अमित कुमार वर्मा का नाम शामिल है.