Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
02-Mar-2022

मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने कमाल कर दिया। यहा पर 10 मिनट में 11.7 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले दिवाली पर उत्तरप्रदेश के अयोध्या में 9 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कुछ समय के लिए पूरा शहर दीयों की रोशनी से जगमगा गया। ऐसा लगा, जैसे लाखों बल्ब एक साथ जला दिए गए हों। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम ने जैसे ही रिकॉर्ड की घोषणा की, पूरे शहर में आतिशबाजियां होने लगीं। आसमान में पटाखे फूटने लगे। शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव में उज्जैन नगरी दिवाली सी जगमग हो गई ।