MP में महिला की न्यूड डेडबॉडी ग्वालियर के हजीरा इलाके की पीएचई कॉलोनी के फ्लैट में 35 साल की महिला की न्यूड डेडबॉडी मिली है। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। गले पर चाकू के गहरे घाव हैं। महिला इंदौर की रहने वाली थी। 7 साल पहले वह पति को छोड़कर ग्वालियर आकर शेफ के साथ लिव इन में रहने लगी थी। बाद में उससे शादी कर ली थी। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पति ने ही की है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या शनिवार रात या रविवार सुबह हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। महाकाल बनेंगे दूल्हा महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भगवान महाकाल के लिए 3 क्विंटल फूलों से 11 फीट का सेहरा तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 किलो अकौए और 200 किलो देसी फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गर्भगृह और नंदी हॉल को भी थाईलैंड और इंडोनेशिया के फूलों से सजाया जा रहा है। इसके लिए 5 कारीगर बेंगलुरू से बुलाए गए हैं। नकली पुलिस वाली ने सेक्स रैकेट पकड़ा उज्जैन में नकली पुलिस और मीडियाकर्मी बनकर युवती व उसके तीन साथियों ने एक मकान पर दबिश दे दी। उसने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए लोगों को धमकाया। एक महिला को थप्पड़ मारकर उससे मंगलसूत्र छीन लिया। उसने पांच लाख रुपए की मांग की। इस घटना का VIDEO सामने आया, तब पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगाई ग्वालियर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगा दी। गर्लफ्रेंड इसे नाटक समझती रही। सांसें टूटने के बाद गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की मां को फोन करके सूचना दी। परिवारवाले होटल पहुंचे तो लड़के की बहन ने लड़की को दोषी ठहराते हुए चांटे मारे। बताया गया कि लड़का डेढ़ साल पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।