Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Feb-2022

मप्र कांग्रेस सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री और प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, महामंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान और विधायक कुणाल चौधरी, सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक योगेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बैठक में संगठन में जिला और ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों का मनोनयन और कांग्रेस की सदस्यता अभियान, घर चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की । साथ ही जिला और ब्लाक स्तर पर आरटीआई लगाकर जानकारी उपलब्ध कर शासन की योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया जाये इस पर चर्चा की गई।