Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Feb-2022

दमोह ईएमएस, संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम दीक्षित शिष्य निर्यापक मुनिश्री समयसागर जी का कुंडलपुर से ससंघ विहार महाकौशल क्षेत्र की ओर हुआ है। संघ में मुनिश्री प्रशस्तसागर जी, मुनिश्री मल्लिसागर जी , मुनिश्री आनंदसागर जी, मुनिश्री निर्ग्रन्थसागर जी, मुनिश्री निर्भ्रान्तसागर जी, मुनिश्री निरालससागर जी, मुनिश्री निराश्रवसागर जी, मुनिश्री निराकारसागर जी, मुनिश्री निश्चिन्तसागर जी, मुनिश्री निर्माणसागर जी, मुनिश्री निशंकसागर जी, मुनिश्री निर्लेपसागर जी, क्षुल्लक औचित्यसागर जी, क्षुल्लक गहनसागर जी, क्षुल्लक कैवल्यसागर जी, क्षुल्लक सुदृढ़सागर जी, क्षुल्लक समकितसागर जी, क्षुल्लक उचितसागर जी, क्षुल्लक अथाहसागर जी, क्षुल्लक उत्साहसागर जी, क्षुल्लक अमापसागर जी, शामिल है समय सागर जी महाराज के संग में 13 मुनि और 9 छुल्लक मुनिराज का मंगल विहार सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर से पंचकल्याणक महोत्सव के बाद 25 फरवरी 2022, को महाकौशल की ओर हो गया है बड़े बाबा के पंचकल्याणक महा महोत्सव में भाग लेने के लिए आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा दीक्षित उनके शिष्य कुंडलपुर पहुंचे थे। और अब उनका बिहार शुरू हो गया है।