Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Feb-2022

नहाते समय विवाहिता का बनाया अश्लील वीडियो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बाथरूम में नहाते समय विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ 5 महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही है। 27 साल की महिला गृहणी है। उसका पति प्राइवेट काम करता है। महिला के 3 बच्चे हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि अगस्त 2021 में पड़ोस में रहने वाले परिचित फैजल ने नहाते समय मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था। फिर वो उसी वीडियो को महिला को दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। स्मार्ट पार्क में करंज और केसिया के पौधे लगाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को स्मार्ट पार्क में करंज और केसिया के पौधे लगाए। करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया को भारत में जंगली दालचीनी भी कहा जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। भोपाल में घाटे सब्जी के दाम राजधानी की करोंद सब्जी मंडी सहित भदभदा और आनंद नगर मंडी में सब्जियों की आवक बढ़ गई है। इससे सब्जियों के भाव 20 फीसद तक कम हो गए हैं। भोपाल से लगे आसपास के जिले नर्मदापुरम, हरदा, सीहोर, आष्टा, रायसेन, विदिशा समेत रतलाम, खरगौन, खंडवा से सब्जियों की आवक होने लगी है। आवक बढ़ने से सब्जियों के दाम कम हो गए हैं। दो महीने में 200 से अधिक चोरी राजधानी में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन इस नई व्यवस्था में भी शहर के भीतर चोरी की वारदातें नहीं थम रही हैं। नए साल के शुरुआती दो महीनों में ही जनवरी और फरवरी की बात करें तो चोरों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 200 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। यह आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। रहवासियों में भी चोरों को लेकर अब भय पैदा हो गया है।