CM शिवराज बोले जो बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election) की वोटिंग के बीच सियासी पारा बढ़ा हुआ है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री की तुलना औरंजेब से कर दी है. उन्होंने कहा अखिलेश यादव आज के औरंगजेब हैं. शिवराज ने कहा कि जो बाप का नहीं हुआ, वह आपका क्या होगा. यह मैं नहीं कहता, यह तो उनके पिता मुलायम सिंह यादव जी ही कहते हैं. गे ट्राएंगल में मर्डर रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में गे ट्राएंगल में मर्डर का मामला सामने आया है । यहां दो गे ने मिलकर तीसरे गे कपड़ा व्यापारी नीरज कोठारी (45) का मर्डर कर दिया। कोठारी ने 17 साल के लड़के के साथ रिलेशन बनाए थे। कोठारी ने नाबालिग के साथ कुकर्म के VIDEO बना लिए थे। वह VIDEO वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार संबंध बनाता था। उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के दिन इतिहास रचने की तैयारी है। महाशिवरात्रि पर यहां 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। शहर का हर घर दीपावली की तरह जगमग होगा। शहर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। अयोध्या में 12 लाख दीपक जलाए गए थे। इससे ढाई गुना ज्यादा दीपकों से उज्जैन को रोशन करने का प्लान है। इसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्च आएगा। सरकार की नीतियों पर होगा रिसर्च IIM इंदौर ने अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस संस्थान (AIGGPA), भोपाल के साथ एक MOU साइन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक नीति, शासन, प्रशासन और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित मामलों में सहयोग को बढ़ावा देना और पेशेवर, विद्वतापूर्ण और एकेडेमिक बातचीत के लिए मौका देना है। पढ़ाई जाएगी तेलुगु, मराठी और पंजाबी भाषा! स्कूल शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत राज्य के स्कूलों में अब हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही तेलुगु, मराठी और पंजाबी जैसी अन्य राज्यों की भाषाएं भी सिखाई जाएंगी. राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि क्या भाषा जोड़ने का आधार नहीं बन सकती? स्कूल शिक्षा मंत्री का कहना है कि मध्य प्रदेश का विद्यार्थी अन्य राज्यों में जाकर उन्हीं की भाषा में संवाद कर सके.