Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Feb-2022

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव में चौथे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कुंडलपुर पहुंचकर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तीनों मंत्रियों ने पहाड़ पर बने बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के विशाल मंदिर के दर्शन किये। महोत्सव में शनिवार को आदिकुमार के पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हुए। इसके बाद महाराजा नाभिराय ने उन्हें अयोध्या का महाराजा घोषित करते हुए उनका राज्याभिषेक किया। महोत्सव में में लगभग 15 राज्यों और पांच देशों से लगभग एक लाख से अधिक भक्त कुंडलपुर पहुंचे हैं।