मध्यप्रदेश के छतरपुर में 35 साल के युवक के पेट से 5 फीट लंबा सरिया आर-पार होने से उसकी जान पर बन आई। सरिया बड़ा होने से मरीज को एंबुलेंस की जगह लोडिंग वाहन में अस्पताल लेकर आना पड़ा। यहां तक कि अस्पताल के दरवाजे भी छोटे पड़ गए। इससे घायल का न तो सिटी स्कैन हो सका और न ही एक्स-रे। ऐसे में सोनोग्राफी मशीन को अस्पताल से बाहर लाकर आंतों को चेक करना पड़ा। इसके बाद डॉक्टरों की 6 सदस्यीय टीम ने 2 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सरिए को निकाला। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। छतरपुर में एक पुजारी ने महिला के साथ रेप कर दिया। खजुराहो पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी ने उसके साथ गलत काम किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे शादी के कई साल बाद भी संतान नहीं हो रही थी। उसके पति उसे संतान की चाह में ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी के पास ले गए थे। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में सफदर नागौरी के साथ 38 दोषियों को भी फांसी की सजा सुनाई गई है। सफदर, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। उसने उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान 'बर्फ की आग कैसे बुझे' के नाम से कश्मीर और वहां के मुद्दों पर विवादित प्रोजेक्ट बनाया था। जिसे पढ़कर प्रोफेसरों के होश उड़ गए थे और बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। देश में स्वच्छता का पंच लगाने वाले इंदौर ने एक और बड़ा कदम उठाया है। देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के 15 एकड़ क्षेत्र में BIO CNG प्लांट लगाया गया है। इसमें नगर निगम का एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ। इसे दिल्ली की कंपनी ने 150 करोड़ रुपए में तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।