Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Feb-2022

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो गईं हैं। जिसमें 17 फरवरी के पहले दिन हायर सेकेंडरी में अंग्रेजी के पेपर को जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्ती से कराया, वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा परीक्षा समय को लेकर दिए गए निर्देशों के चलते सैकड़ों परीक्षार्थी, परीक्षा से वंचित भी हो गए, जिससे जिले भर में प्रशासन के इस कदम की आलोचना हो रही है। दरअसल प्रवेश पत्र में परीक्षा का समय 10 बजे से दिया गया था वही प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से 8:45 तक ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। इसके बाद कोई भी छात्र छात्रा 5 या 10 मिनट देरी से पहुंचे उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसकी वजह से कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित हो गए। 1 साल से परीक्षा की तैयारियां कर रहे छात्रों का प्रशासन की गलत नीति के कारण 1 साल का समय बर्बाद हो गया। भिंड जिले में प्रशासन और शिक्षा विभाग की अनोखी नीति से पालकों और छात्र छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए कड़ी आलोचना की है।