Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Feb-2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 11 आरोपियों को जिला बदर के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने 11 आरोपियों को जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा और लोक शांति को दृष्टिगत रखते हुए जिला बदर किया है। जिला बदर किए गए आरोपियों में अकील पठान, जितेंद्र सिंह, कुंदन लुनिया, सचिन, नारायण सिंह, राधे किशन, रमन साहू, राधेश्याम, गब्बर यादव, मुकेश शर्मा, राजकुमार शामिल हैं। जिला बदर आरोपियों को 48 घंटे के भीतर सीहोर के राजस्व सीमा से बाहर जाना होगा। जहां भी रहेंगे साथ ही पुलिस अधीक्षक और उस क्षेत्र के थाना प्रभारी को उपस्थिति की निरंतर सूचना देते रहने का आदेश दिया गया है।