Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Feb-2022

मप्र के प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन महाराजा नाभिराय का दरबार सजाया गया। तीर्थंकर बालक के गर्भ में आते ही कुबेर ने पूरे पांडाल में रत्नों की बरसा की। दोपहर में तीर्थंकर बालक की माता मरूदेवी की गोद भराई में बड़ी संख्या महिलाएं शामिल हुई। ऐसा माना जाता है कि जो महिला पंचकल्याणक में माता मरूदेवी की गोद भरती है, उसकी गोद खाली नहीं रहती। महोत्सव में सुबह मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज के प्रवचन भी हुए। गुरुवार को पचास हजार से अधिक लोग महोत्सव में पहुंचे। सवा लाख वर्ग फीट में बना विशाल पांडाल दूसरे दिन ही छोटा पड़ गया। वही 21 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुंडलपुर पहुंचेंगे। शुक्रवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कुंडलपुर पहुंचकर आचार्यश्री के दर्शन करेंगे और महोत्सव में शामिल होकर नर से नारायण बनने के अनुष्ठान के साक्षी बनेंगे।