Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Feb-2022

भोपाल एक्सप्रेस 1.मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच होगा । ये एलान एआईसीसी के निर्वाचन पदाधिकारी आर एस खुंटिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया इसके अलावा जिला अध्यक्ष के चार्ट प्रदेश उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है । 2.गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ भी शामिल हुए कमलनाथ ने बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा डिजिटल मेंबरशिप की जा रही है इसके अलावा उन्होंने बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है इसलिए कांग्रेश पार्टी उनसे संपर्क कर उनकी परेशानियों को दूर करेगी और पार्टी से जोड़गी । 3.गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष प्रभारियों की बैठक ली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक सहित सदस्यता अभियान के पदाधिकारी मौजूद रहे। कमलनाथ ने जिलाध्यक्ष और प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी भी हालत में 25 फरवरी तक मंडलम और सेक्टर की नियुक्तियां कर दें अन्यथा 26 फरवरी को इस्तीफा दे दें । 4.कांग्रेस पार्टी द्वारा डिजिटल मेंबरशिप करने पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी ने मिस कॉल के माध्यम से और उसके बाद ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया और कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की नकल करते हुए अब डिजिटल मेंबरशिप चलाने का काम कर रही है 5.मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल मेंबर शिप में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी महिला कांग्रेस की सदस्य भी घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगी । 6.मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के बेतूल सिवनी छिंदवाड़ा मंडला में बारिश की संभावना जताई है । मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटों में इन जिलों में बारिश हो सकती है हालांकि विभाग ने तापमान में किसी प्रकार की गिरावट दर्ज करने की कोई संभावना नहीं जताई है ।