Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Feb-2022

पिकअप वहान ने युवक को मारी टक्कर 01 जबलपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का आगमन हुआ जहा कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया ,वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेश वासियो को शुभकामनाएं दी जहा देश मे चल रहे हिजाब मामले में पूछे गए सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ओवैसी को आड़े हाथों लिया है,हिजाब मामले में विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देश संविधान और कानून के तहत चलेगा न कि सरियत कानून के अनुसार,स्कूल कॉलेज में क्या पहना जाए क्या नही ये किसी ने नही कहा लेकिन ओवैसी जैसे लोग स्कूल कॉलेज का वातावरण खराब करने के प्रयास में ऐसे मुद्दों को अपने फायदे के लिए भुनाने की कोशिश कर रहे है, मध्यप्रदेश में ऐसे नही चलेगा न ऐसा होने देंगे भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास, ऐसे लोगो के लिए कोई जगह नही है, 02 उखरी चौराहे के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार पिकअप वहान सड़क पर लहराते हुए आयी और समाने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मारदी जिससे युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया,वही पिकअप वहान में लोड पेंट के डब्बे सड़क पर बिखर गए वही राहगीरों ने वाहन चालक को मौके पर पकड़ लिया, जहा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,वही लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी जाह मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए वहान जब्त कर थाने ले गयी। 03 जबलपुर में एम पी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गयी है। आज12 वी की अंग्रेजी का पर्चा है। जिले में 107 परीक्षा केंद्र बनाये गए है जिसमें 19814 छात्र-छात्रायें शामिल हुए। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में कड़ी नजर रखी जा रही।साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा।सोशल डिस्टेंसिंग के कारण परीक्षा कक्ष में कम ही छात्र-छात्राओं को बैठाया जा रहा है। 04 जबलपुर नगर निगम आयुक्त के निर्देश अनुसार आज सब्जी मंडी में कार्रवाई की गई जिससे कि जहां इनको दुकान आवंटन की गई थी उससे हटकर रोड पर दुकानें लगा रहे थे सर्वेक्षण के आधार पर सभी दुकाने जहां चिमनी थी वही लगवाई गई और रास्ता साफ किया गया 05 जबलपुर की पुलिस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जहा 14 नकबजनि की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जिनके पास से 1 देशी पिस्टल,1 कट्टा,2 कारतूस सहित चुराये हुए सोने चाँदी के जेवर कीमत 13 लाख रु एवं घटना प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है