Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Feb-2022

ब्लड बैंक में कार्यरत स्वास्थ कर्मियों की प्रेरणा और विभिन समाज सेवी संगठनों की मदद से सीहोर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक ने अनोखा कीर्तिमान बनाकर अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करा लिया। ब्लड बैंक में कार्यरत स्वास्थ कर्मियों द्वारा शहर के विभिन सामाजिक संगठनों की मदद से ग्रमीण क्षेत्र में एक ही दिन में 1125 यूनिट ब्लड एकत्र कर कीर्तिमान बनाया है। ब्लड बैंक की इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिली। ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मियों के सहयोग के चलते वर्ष में तकरीबन 5 हजार यूनिट ब्लड एकत्र किया जाता है जिसके चलते सीहोर के अलावा भोपाल को भी ब्लड यूनिट की आपूर्ति की जाती है ।