Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Feb-2022

आज भी आधुनिकता के दौर में भी अन्धविश्वास की जड़ें कितनी गहरी है इसका बड़ा उदहारण इन दिनों भिंड और दतिया जिले के बीचोबीच दतिया के महादुआ गांव के पास खेतों में बनी बामी में देखने को मिलता है, जहां स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन नाग नागिन का जोड़ा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए निकलता है, और जो भी श्रद्धालु आकर उनके दर्शन करते हैं तो मनोकामना पूर्ण होती है,जैसे ही यह खबर जंगल में आग की तरह फैली जिसके बाद भिंड और दतिया के लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है, इतना ही नहीं लोग इसे चमत्कार मान कर वहां पर नाग नागिन के लिए दूध, प्रसाद एवं रुपए पैसों का चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नाग नागिन का जोड़ा दूध को स्पर्श भी करता है और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बामी के आसपास विचरण करता है और किसी को काटता भी नहीं है, फिर 5 बजे के बाद बामी के अंदर चला जाता है यह प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है।अब इसे अंधविश्वास कहें या चमत्कार हाला की ईएमएसन्यूज़ ऐसे किसी भी चमत्कार पर विश्वास नहीं करता है।