Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Feb-2022

कटनी पुलिस ने 3 स्पा सेंटर में एक साथ दबिश दे ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया है। जहां से एक दर्जन युवतियां समेत 10युवकों को अपत्तिजनक अवस्था मिले। आपको बता दें जिले में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने की शिकायत लगातार पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी जिस पर एसपी सुनील जैन के निर्देशन पर एक टीम गठित कर 5 थानों के टीआई, 2 महिला चौकी प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पोर्श इलाके में चल रहे 3 स्पा सेंटर में अलग अलग टीम ने दबिश दी। जिसमे आंउला स्पा सेंटर में 5लड़के 5लड़की, अल्लू स्पा सेंटर में 4 लड़के 5लड़की वही ग्लैमर स्पा सेंटर से 3लड़कियां मिली। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेते हुए पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वही टीम का नेतृत्व कर रही डीएसपी शालिनी परस्ते ने बताया की शहर में लगातार स्पा सेंटर की शिकायत मिल रही थी जिसके 3 स्पा सेंटर में दबिश देकर मौके से 22लोगो को अपत्तिजनक हालत में पकड़ा है यहां काम करने वाली युवतियां अलग-अलग राज्यो की बताई गई. सभी पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है...।