चलती ट्रेन में रेप MP: चलती ट्रेन में दिल्ली की लड़की से रेप, Bhopal में FIR भोपाल में चलती ट्रेन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। वारदात दिल्ली की 21 साल की लड़की के साथ पैंट्री कार में हुई। उसने भोपाल जीआरपी को बताया कि पैंट्री कार मैनेजर ने शुक्रवार रात उसके साथ गलत काम किया। तब करीब 10 बजे होंगे। समय के मुताबिक जीआरपी का अंदाजा है कि ट्रेन हरदा से इटारसी के बीच रही होगी। लड़की ने बताया कि वह पुरानी दिल्ली में रहती हूं। भीड़ के चलते वह यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629) के AC कोच में फर्श पर ही कंबल बिछाकर सो गई। रात करीब 8 बजे मोटा-लंबा सा आदमी उसे उठाकर कैंटीन वाले डिब्बे (पैंट्री कार) में ले गया। मेरे साथ उसने गलत काम किया। ट्रेन भोपाल आने के बाद दो लोगों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को पूरी घटना बताई। हिजाब विवाद में कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री हिजाब विवाद पर अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसे चुनाव में राजनीतिक रंग देने की ओर इशारा किया है। विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि- भारत में जब भी कोई विवाद होता है कोई न कोई गैंग प्रगट हो जाता है। कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग, कभी मोमबत्ती गैंग, कभी गोल बिंदी गैंग, कभी अवार्ड वापसी गैंग…। हिजाब विवाद भी उसी टूलकिट का हिस्सा है। सभी के तार आपस में जुड़े हुए हैं और सभी प्रायोजित है। नानूराम हत्याकांड में चौंकने वाला खुलासा मंदसौर के नारायणगढ़ पुलिस ने नानूराम हत्याकांड में चौंकने वाला खुलासा हुआ है। मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह हत्यारे जैसा दिखता था। आरोपी पर कर्ज ज्यादा हुआ, तो उसने खुद के मौत की साजिश रच डाली। उसने अपने कद काठी वाले परिचित की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। पहचान बताने उसने अपने कपड़े सहित कुछ सामान रख दिया, जिससे पुलिस उसे मृतक समझ ले। हालांकि पुलिस ने जांच की तो आरोपी गिरफ्त में आ गया। समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत की। पूर्व में इस अभियान को आजीवन सहयोग निधि अभियान दिया गया था। लेकिन अब इस वर्ष से समर्पण निधि संग्रह अभियान नाम दिया गया है। बड़वानी में डायनासोर के 10 अंडे बड़वानी के जंगल में अंडाकार 10 चट्टानें मिली हैं। इंदौर के पुरातत्वविद के अनुसार ये डायनासोर के अंडे हैं। अंडे 60 लाख से 1 करोड़ साल पुराने हो सकते हैं। मामला जिले में सेंधवा विकासखंड की वरला तहसील का है। इंदौर पुरातत्व विभाग यहां पुरातात्विक धरोहरों का सर्वे करवा रहा है।