राज्य
लोकायुक्त टीम ने भोपाल नगर निगम जोन-4 के सफाई अधिकारी को 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। वह नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर पॉलीथिन व्यापारी से रिश्वत लेने पहुंचा था। पुलिस ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को भी आरोपी बनाया है। नगर निगम जोन-5 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण पटेल खूबचंदानी को कार्रवाई का डर दिखाकर 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। व्यापारी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी। लोकायुक्त की जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति होने के संदेह में स्वास्थ्य अधिकारी के घर पर भी रेड मारी। हालांकि, रेड की भनक लगते ही उसने दस्तावेज, संपत्ति छिपा दी। जांच एजेंसी उसकी तलाश में जुटी है।