MP: कांग्रेस ने जारी किया CM शिवराज का VIDEO, राजनीति गरमाई उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी घमासान मचा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बीजेपी के लिए उत्तराखंड में कैंपेन कर रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वय नरेंद्र सलूजा ने मुख्यमंत्री शिवराज का एक वीडियो गुरुवार रात सोशल मीडिया पर जारी किया, इससे सरगर्मी तेज हो गई है। शिवराज से किसी ने पूछा कि आप उत्तराखंड गए, वहां का बताओ क्या रहा? इसके जवाब में शिवराज ने कहा कि मुझे तो लगता है कि यूपी में कोई संदेह नहीं है। उत्तराखंड में भी बीजेपी है। थोड़ा मुकाबला है। यह कहते हुए उन्होंने किसी को इस चर्चा को रिकॉर्ड करते हुए देखा और उसे बंद करने का इशारा किया। सीएम शिवराज के इस वीडियो को सलूजा ने ट्वीट करते हुए तंज कसा और लिखा कि 'कृपया मोबाइल बंद कीजिए… मामाजी उत्तराखंड में भाजपा की स्थिति की सच्चाई बता रहे हैं… कह रहे हैं कि यूपी में संदेह नहीं, लेकिन उत्तराखंड में…? प्रतिक्रिया से ही परिणाम समझा जा सकता है… मोबाइल बंद होने के बाद तो मामाजी ने सभी को उत्तराखंड का परिणाम भी बता दिया।' लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा लोकायुक्त टीम ने नगर निगम जोन-4 के सफाई अधिकारी सतीश को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। सतीश ने यह रिश्वत नगर निगम जोन-5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण के लिए मांगी थी। लोकायुक्त ने श्रवण को भी आरोपी बनाया है। हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड पाकिस्तान से आ रही सर्द भरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। चौबीस घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान अधिकांश इलाकों में 30 से लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गए। रात में भी कहीं-कहीं पारा 7 डिग्री सेल्सियस की गिर गया। संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत जबलपुर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत हो गई। संत छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र जा रहे थे। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। उनकी स्कार्पियो ट्रॉला से भिड़ गई। कोहरे की वजह से ड्राइवर को ट्रॉला नहीं दिखा। हादसे के समय ड्राइवर के बगल की सीट संत त्यागी महाराज बैठे थे। वहीं एक घायल हो गया। ड्राइवर सहित चार लोगों को हादसे में खरोंच तक नहीं आई है। भारतीय जनता पार्टी नए मुद्दों का बिच्छू हिजाब बिवाद में अब पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की भी एंट्री हो गई है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार जॉब देने के बजाए हिजाब के मुद्दे में उलझा रही है।भारतीय जनता पार्टी नए मुद्दों का बिच्छू है। वर्मा घर चलो, घर-घर चलो कार्यक्रम में शामिल होने देवास पहुंचे थे।