'खान सिस्टर्स' की फ्लाइंग KISS MP पंहुचा कर्नाटक का हिजाब विवाद, 'खान सिस्टर्स' की फ्लाइंग KISS MP पंहुचा कर्नाटक का हिजाब विवाद कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मध्यप्रदेश में बढ़ने लगा है। राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवतियों का हिजाब पहनकर बाइक चलाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हिजाब पहने चार युवतियां वीआईपी रोड पर स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट दौड़ा रही हैं। पीछे बैठी एक युवती ने फ्लाइंग किस भी दिया। दूसरी युवती विक्ट्री साइन भी दिखा रही है। वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। बुलेट पर आगे नंबर प्लेट की जगह भाजपा के झंडे का कलर दिख रहा है। वीडियो 5 दिन पुराना है, लेकिन अब इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। वहीं, भाजपा नेता ने कार्रवाई की मांग की है। MP में डकैत गिरफ्तार मध्यप्रदेश के शिवपुरी पुलिस ने डकैत रामकेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसे नरवर थाना पुलिस ने खोड़न के जंगल से पकड़ा है। रामकेश पर 5 हजार का इनाम था। वह गांव में किसी के घर दावत खाने के लिए जा रहा था। डकैत के पास से 315 बोर की बंदूक के साथ 6 राउंड कारतूस भी बरामद किए हैं। रामकेश गुर्जर पूर्व में दस्यु गट्टा गुर्जर के गिरोह का मुख्य सदस्य रह चुका है। उस पर डकैती के दो मामले दर्ज हैं। वह पिछले दो साल से फरार था। हिंदुत्व पर CM शिवराज का बड़ा बयान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में भाग लिया। इस दौरान शिवराज ने भारत का मतलब भी समझाया और कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। इसमें दो मत है नहीं। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में बनने वाले स्टैच्यू ऑफ वननेस से भी यही संदेश जाएगा। भोपाल में कोरोना से 22 दिन की बच्ची की मौत भोपाल में 22 दिन की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई। बाग उमराव दूल्हा की अर्शी की दूसरी बेटी 19 जनवरी को प्राइवेट हॉस्पिटल में पैदा हुई थी। 29 जनवरी को बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हुई तो वे हमीदिया ले आए। बेबी को एसएनसीयू में भर्ती रखा। लक्षण देखकर आरटीपीसीआर कराया तो बेबी पॉजिटिव आई। चाइल्ड वार्ड की प्रभारी डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव के मुताबिक बेबी को कोविड बाद में हुआ। उसे पहले से हार्ट में समस्या के साथ दिमागी बुखार भी था। इस कारण उसकी डेथ हुई। कलेक्टर ने डॉक्टर को किया सस्पेंड उज्जैन में घायल गायों के इलाज में देरी पर कलेक्टर ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। सड़क पार करते समय 16 गायों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इलाज नहीं मिलने से 12 गायों की मौत हो गई। गायें घटनास्थल पर 5 घंटे तक तड़पती रहीं।