Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Feb-2022

मौत की अनसुलझी गुत्थी 1 देश को सबसे बड़ी और घातक तोप 155 एम एम धनुष तोप देनी वाली गन कैरिज फैक्टरी के जूनियर वर्क्‍स मैनेजर एससी खटुआ की मौत की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए अब फॉरेंसिक मेडिको लीगल एक्सपर्ट डॉ. दिव्य किशोर सतपति को बुलाया गया है। वे आज 7 फरवरी को सेंट्रल स्कूल नं.-1 के पीछे पंप हाउस के पास पत्थरों के बीच खोह में पहुंचे। जहां एससी खटुआ की लाश मिली थी।डॉ. डीके सतपति ने पुलिस की एसआईटी की उपस्थिति में सीन रिक्रिएट कराते हुए मौके पर कई सवाल भी किए। 2 कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज सुबह अचानक गोलबाजार पहुँचकर यहाँ स्मार्ट सिटी से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुये सड़क निर्माण के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये । कलेक्टर ने गोलबाजार क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया तथा इस ओर अधिक ध्यान देने की हिदायत नगर निगम के अधिकारियों को दी । इसके पहले कलेक्टर ने गोहलपुर क्षेत्र का भ्रमण भी किया और यहाँ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये । बाद में उन्होंने ग्वारीघाट पहुँचकर नर्मदा जयंती के मद्देनजर यहाँ की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया । इस दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ एवं सीईओ स्मार्ट सिटी निधि सिंह राजपूत तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे । 3 जबलपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित अधिकारियों ने समस्त जिलों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की 4 8 फरवरी को जीवन दायनी माँ नर्मदा जयंती के पूर्व संध्या पर माँ नर्मदा चुनरी समिति के द्वारा बड़ी धाम से ग्वारीघाट में नर्मदा को संतो के सानिध्य में 1100 फिट लंबी चुनरी अर्पित की गयी,जहा समिति के सदस्यों ने माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर दीप दान ,पूजा अर्चना करते हुए चुनरी चढ़ाई गयी, 5 भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर देशभर में उन्हें श्रद्धा सुमन करने का सिलसिला लगातार जारी है । जबलपुर मैं भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिले भर के तमाम नेता और कलाकार शामिल हुए और उन्हें हृदय से श्रद्धा सुमन अर्पित किए और लता मंगेशकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उनकी गाए गीतों को कलाकारों ने अपने अंदाज में प्रस्तुत किए ।