Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Feb-2022

भोपाल एक्सप्रेस 1.मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3083 नए मामले सामने आए हैं । वही 6527 लोग ठीक होकर घर पहुंचे हैं फिलहाल मध्यप्रदेश में 37143 एक्टिव केस हैं । 2.भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के साथ हुई सेक्सटॉर्शन की घटना पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लिया है उन्होंने बयान देते हुए कहा कि इस पूरी घटना में सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसके लिए उन्होंने निर्देश भी दिए हैं । 3.कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रही सियासत अब मध्य प्रदेश में भी शुरू हो गई है । मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूलों को लेकर ड्रेस कोड के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे । इतना ही नहीं उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हिजाब स्कूल यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है ।‌ 4.बेरसिया में सेवा भारती गौशाला की संचालिका निर्मला देवी के अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटाया । मंगलवार को SDM अपनी टीम के साथ बसई स्थित गोशाला पहुंचे जहां से करीब ढाई एकड़ भूमि पर बने अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया । इस मौके पर एसडीएम आदित्य जैन भी मौजूद रहे । 5.ग्वालियर में राजकीय विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सरकार ने पायलट को 85 करोड़ का नोटिस थमाया है। सरकार द्वारा पायलट को नोटिस थमाया जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है ‌ कांग्रेस ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला ।