Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Feb-2022

देश की प्रसिद्ध गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके चले जाने के बाद जगह-जगह शोक और श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। भिंड में भी सोमवार देर शाम स्वर कोकिला लता दीदी को सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी, जिसमें फिल्म अभिनेता केदार सिंह बाराकला,आर एस एस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के अलावा कई लोगों ने भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन भी रखा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता केदार सिंह बाराकला के अलावा वरिष्ठ पत्रकार अमर कांत सिंह चौहान, मुकेश मिश्रा, प्रदीप राजावत, रामकुमार भदौरिया, श्याम सिंह राजावत, राम केशव राठौर, मुकुट राठौर, प्रभाकर सिंह, अशोक सिंह,अखिलेश सिंह, अमन त्रिपाठी भोला राजावत, राहुल सिंह, अभय मिश्रा, दिवाकर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। फिल्म अभिनेता केदार सिंह ने कहा कि भिंड में भी दस्यु पर बनी फिल्म के गानों में दीदी ने आवाज दी थी वह फिल्म भी सुपरहिट हुई थी। लता दीदी के चले जाने से देश को गहरी क्षति हुई जिसे भुलाया नहीं जा सकता।