Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Feb-2022

भाजपा मंडल अमरवाड़ा ग्रामीण में भाजपा मंडल अध्यक्ष और संगठन के अन्य पदाधिकारियो में समन्वय की कमी के चलते असंतोष पनप रहा है। जिसके कारण रविवार को अमरवाड़ा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित आधा दर्जन पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के पास अपना इस्तीफा लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि अमरवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी के द्वारा मनमानी करते हुए बिना पदाधिकारियों की सहमति के संगठन में कार्य किया जा रहा है।बैठक की जानकारी भी भाजपा मंडल अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों को नहीं देते हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। रविवार को सिम्स की आरटीपीसीआर लैब से जारी रिपोर्ट में 51 नए पॉजीटिव मिले हैं। सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल और होम आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 347 पर पहुंच गई हैं। सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में गुरूवार को 51 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 69 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल और होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप राणा ने मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मोर्चा प्रदेश वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति से घोषित जिला कार्यकारिणी में सचिन चौरसिया, शिखर पांडे और अकुश मेहरा और अंकित जैन को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री का दायित्व गोपाल यदुवंशी को दिया गया है। वहीं जिला मंत्री कुबेर सूर्यवंशी, पंकज बंजारी, सौरभ सक्सेना और अभिषेक परतेती को बनाया गया है। मनीष रघुवंशी मोर्चा के कार्यालय मंत्री होंगे इनके साथ अमित नेमा, सह कार्यालय मंत्री होंगे। युवा मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया सेल का जिला प्रभारी पवन गोस्वामी, सह प्रभारी कुणाल पाल को बनाया है। और जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व साहुल सिंह को दिया है। सह प्रभारी ब्रज नागवंशी बनाए गए है। वहीं कोषाध्यक्ष रंजीत डोंगरे बनाए गए है। क्षत्रिय महिला समिति के द्वारा रविवार को क्षत्रिय समाज के भवन में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र के लिए कामना की। कार्यक्रम में क्षत्रिय महिला समाज की सभी सदस्य मौजूद थी। कलचुरी शक्ति महिला मंडल द्वारा नववर्ष मिलन और हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम बीते दिनों संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज द्वारा बीजेपी जिला अध्यक्ष ऊषा भमोरे को शॉल श्रीफल भेंट किया गया। जबकि जिला कलार समाज अध्यक्ष अरविंद राय ,सन्तोष राय ,सुभाष सूर्यवंशी, अनुज चौकसे का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया । इस दौरान विभिन्न खेल आयोजित किये गए एवं उपहार भेंट किये गये। शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संगठन की बैठक पंडित दीनदयाल पार्क में संपन्न हुई। इस अवसर पर वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संगठन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम की कचरा गाड़ी में ठेका मजदूर वाहन चालक गाड़ी चला रहे हैं। जिन्हें कलेक्ट्रेट रेट में मजदूरी दिए जाने की मांग शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संगठन द्वारा की गई है। जुन्नारदेव थाना अंतर्गत कल अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी|जिसकी शिनाख्त के बाद परिजन घटना स्थल पहुंचे। परिजनों द्वारा लाश की शिनाख्त करते हुए मृतक की पहचान भाऊलाल पिता मंगलू कायदा उम्र 45 वर्ष निवासी खारापिंडरई थाना उमरेठ के रूप मे की गई । इस मामले में मर्ग कायम कर एसआई मनीष बडोनिया सहयोगी आरक्षक अजय रघुवंशी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जुन्नारदेव क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। जहां पर वार्ड नंबर 16 में एक पागल कुत्ते ने 8 लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इसके बावजूद भी नगर पालिका क्षेत्र की टीम पागल कुत्ते को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले शिवम पिता ढोला शत्रु को पागल कुत्ते ने बुरी तरह पैर में काट दिया| जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में किया गया| शिवम में बताया की 8 लोगों को पहले भी इस पागल कुत्ते द्वारा काटा गया है|जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। देश के सर्वोच्च अलंकरण 'भारत रत्न' से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।छिंदवाड़ा स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भी राष्ट्रीय शोक घोषित होने पर तिरंगा ध्वज को आधा नीचे झुका दिया गया। स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी क्रिकेट मैदान में बालाजी 2022 क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन चल रहा है। जिसमें रविवार को पहला मैच जीवीआईटी क्लब और समर्थ क्लब के मध्य खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवीआईटी क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। जिसमे 57 रन रिचर्ड फ्रांसिस और 44 रन नाबाद कल्पेश राजपूत ने बनाये।203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर्थ क्लब ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बनाये। यह मैच जीवीआईटी क्लब ने 47 रनों से जीता।