Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Feb-2022

MP में महिला क्लर्क का मर्डर खंडवा नगर निगम में पदस्थ महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रजनी मासरे है। 27 साल की रजनी की लाश शनिवार को उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली। वो यहां किराये पर मकान लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 3 दिन पहले ही उसका मर्डर हो गया। पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। इंदौर में घूसखोर फूड इंस्पेक्टर निलंबित इंदौर में खाद्य विभाग के दो कर्मचारियों का एक व्यापारी से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में वीडियो के स्क्रीन शॉट के साथ CM शिवराज सिंह चौहान को शिकायत की गई थी। जिसके बाद दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है UP चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी उत्तरप्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम शामिल है। वे भी यूपी चुनाव अभियान में शामिल होकर प्रचार करेंगे। सूची में उनका नाम सातवें नंबर पर रखा गया है। चोरी हुए 'शनिदेव', पुलिस ढूंढ लाई 'यमराज' भिंड पुलिस को यमराज और शनिदेव में अंतर नहीं पता है। वह यमराज को शनिदेव बताकर एक मंदिर ट्रस्ट को देना चाहती है। ट्रस्ट के लोगों ने मूर्ति यमराज की कहकर लेने से मना कर दिया। ऐसे में यमराज थाने के मालखाने में बंद हैं।