Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Feb-2022

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया में हुई गायों की मौत को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माता मंदिर चौराहे पर गाय की पूजा की। इसके बाद गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य द्वारा संचालित गौशाला में रविवार को कुएं में 20 गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे। संचालिका निर्मला देवी पर केस दर्ज हो चुका है। गोशाला का संचालन प्रशासन अपने हाथ में ले चुका है।