Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Feb-2022

इंदौर में मिला खतरनाक डेल्टा दो महीने बाद दिल्ली की NCDC लैब ने इंदौर से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल्स में से करीब एक हजार सैंपल्स की रिपोर्ट दी है। इनमें डेल्टा, डेल्टा प्लस, नए वैरिएंट BA.2 की पुष्टि हुई है। इस दौरान सोमवार को शहर में 814 नए संक्रमित मिले, जबकि 3012 मरीज एक ही दिन में स्वस्थ हुए हैं। एक मरीज की मौत भी हुई है। मध्य प्रदेश को केन्द्र का बड़ा तोहफा आज 1 फरवरी को पेश हुए बजट 2022-23 में केन्द्र की मोदी सरकार मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को जोड़ने के लिए 1400 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इससे मध्यप्रदेश के 9 जिले पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, दतिया, विदिशा, शिवपुरी और रायसेन को लाभ मिलेगा। 10वीं के पेपर 18 और 12वीं के 17 फरवरी से शुरू मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होंगी। 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। छात्रों को सलाह है कि कम समय बचा है। चार जिलों के कलेक्टर बदले मध्यप्रदेश के चार कलेक्टरों का तबादल कर दिया है। जबलपुर, रीवा, आलीराजपुर और हरदा के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। रीवा के कलेक्टर इलैया राजा टी जबलपुर , आलीराजपुर से मनोज पुष्प को रीवा कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। ऋषि गर्ग को हरदा का, जबकि राघवेंद्र सिंह तोमर को आलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। सागर में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत सागर में हुए एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना बांदरी थाना इलाके की है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश में फरवरी 2022 में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों में कहीं कहीं बादल छा सकते है और हल्की बारिश भी हो सकती है। 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान मंडला में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।