Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Jan-2022

शिवपुरी जिले के रातोर की रहने वाली एक महिला को टमाटर की खेती में लखपति बना दिया है। रातोर की रहने वाली महिला महिला दुलारी जाटव ने मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की नगद साख सीमा से एक लाख का लोन लिया। महिला समूह के माध्यम से यह एक लाख का लोन लेने के बाद 10 बीघा जमीन में टमाटर की खेती की और टमाटर के अच्छे उत्पादन के बाद अब 12 लाख रुपए कमा लिए हैं। शिवपुरी के रातोर के गांव की रहने वाली महिला दुलारी जाटव ने बताया कि उनके गांव में जय करौली मां महिलाओं का समूह है। इस समूह में नगद साख सीमा योजना से बैंक से ऋण लिया। इसी दौरान महिला दुलारी जाटव ने भी टमाटर की खेती के लिए एक लाख का ऋण लिया। इस एक लाख के ऋण के माध्यम से खेत में टमाटर किया। टमाटर का जोरदार उत्पादन करने के बाद 12 लाख रुपए का टमाटर उक्त महिला और उसके पति ने बेचा है। 12 लाख रुपए का टमाटर बेचने के बाद लखपति बनी उक्त महिला ने अब कृषि संसाधन बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली खरीद लिए हैं। इसके अलावा अन्य कृषि यंत्र भी खरीदे हैं। टमाटर की खेती उक्त महिला के परिवार के लिए फायदे का सवाब रही है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में लगातार टमाटर का उत्पादन बढ़ता जा रहा है और स्थानीय किसानों का रुझान टमाटर की खेती के प्रति बढ़ा है।