मध्यप्रदेश में पुलिस ने भांजी लाठियां, 100 से ज्यादा घायल सागर के खुरई में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। सेल्फी पाइंट में हुई तोड़फोड़ को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। भाजपा कार्यकर्ता तोड़फोड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता इस मामले में अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले का विरोध कर रहे थे। तभी महाकाली टीनशेड में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का आमना सामना हो गया। पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जमकर तोड़फोड़ हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मध्यप्रदेश में दलित दूल्हे को घोड़ी चढ़ने से रोका मध्यप्रदेश में एक बार फिर दलित दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने से पहले ही दबंगों ने बवाल मचा दिया। उसे मंदिर के सामने से निकलने से मना कर दिया। दबंगों से डरे परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस गांव पहुंचे और दूल्हे को घोड़ी पर बैठाया। डीजे की धुन पर धूम धड़ाके के साथ बारात की निकासी कराई। मामला नीमच जिले का है। तीन दिन पहले सागर में भी ऐसा मामला हुआ था। भोपाल में युवक पर देर रात एसिड अटैक भोपाल में ओल्ड बेनजीर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का पीछा कर उस पर एसिड फेंक दिया। इस अटैक में युवक झुलस गया, जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुरैना में स्वागत केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुरैना में जगह-जगह स्वागत किया गया। वह दिल्ली से ग्वालियर जा रहे थे। सबसे पहले उनका राजघाट पर स्वागत किया गया। गुरुवार को राजघाट से लेकर मुरैना तक कई जगह उनका स्वागत किया गया। नागरिक व उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर जा रहे थे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसा दमकेगा महाकाल प्राचीन नगरी अवंतिका यानी उज्जैन महाशिवरात्रि से पहले भव्य आकार लेने जा रही है। 705 करोड़ रुपए के महाकाल विस्तार प्रोजेक्ट के पहले चरण के कामों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसमें महाकाल पथ, महाकाल वाटिका, रूद्रसागर तट का विकास शामिल है। प्रोजेक्ट दो तरह से तस्वीर बदलेगा। पहला- दर्शन आसान होंगे। दूसरा- दर्शन के साथ लोग धार्मिक पर्यटन भी कर पाएंगे।