Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2022

MP में मंत्री ने उतारी कलेक्टर की लू , SDM से बोले सुधर जाओ, नहीं तो घर जाओ। भिंड के प्रभारी मंत्री गाेविंद सिंह राजपूत कल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इसके बाद वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले। भिंड से प्रस्थान करते समय उन्होंने पहले कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस को बंद कमरे में जमकर फटकार लगाई। इसके बाद जब वे रवाना हो रहे थे तो उन्हें सर्किट हाउस एसडीएम उदय सिंह सिकरवार दिख गए। एसडीएम को देखते ही प्रभारी मंत्री आग बबूला हो गए। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर एसडीएम को आंखें दिखाते हुए कहा-- ऐसे नहीं चलेगा। व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। मैंने कलेक्टर को बहुत डांटा है। तुम सुधर जाओ, व्यवस्थाओं को सुधारो, ना ही तो घर जाओ। संचालक के खिलाफ थाने में FIR guna जिले के चांचौड़ा इलाके में राशन की दुकान को सील कर दिया गया है। जब नायब तहसीलदार निरीक्षण करने पहुंचे तो संचालक दुकान बंद कर भाग गया। तहसीलदार ने पूरी घटना की जानकारी SDM को दी, जिसके बाद SDM ने पहुंचकर दुकान खुलवाई और निरीक्षण किया। राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं संचालक के खिलाफ थाने में FIR भी की गई है। ठंड से ठिठुर रहा मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश इस बार ठंड से ठिठुर रहा है। कुछ जगहों पर तो पारा ढाई डिग्री सेल्सियस तक चला गया। रायसेन में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं। अगले 24 घंटे तक कड़ाके की ठंड रहेगी। 29 जनवरी को पाकिस्तान से एक और हवाओं का झोंका आएगा। इसके कारण छह दिन तक तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी भोपाल में 2049 नए संकमित 24 घंटे में राजधानी भोपाल में 2049 नए संकमित मिले हैं। इंदौर में 2278 पॉजिटिव आए हैं। वही दो की मौत भी रिपोर्ट हुई। में 9 क्विंटल पनीर और 20 किलो घी जब्त राजधानी भोपाल में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने खराब या मिलावट की शंका में 9 क्विंटल पनीर और 20 किलो घी जब्त किया है। पनीर मुरैना से लाया गया था। 6 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।