Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Jan-2022

भोपाल एक्सप्रेस 1.पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया इस दौरान उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हमें आज आत्म चिंतन करना चाहिए क्योंकि बाबा साहब अंबेडकर ने हमें जो संविधान दिया उसका आज दुरुपयोग हो रहा है । 2.गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 3.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को मिर्ची बाबा के निवास पहुंचे । गौरतलब है कि गायों की मौत को लेकर पिछले 6 दिनों से मिर्ची बाबा अनशन पर थे । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनका अनशन खत्म कराया इस दौरान उन्होंने बयान देते हुए कहा कि गौ रक्षा का सम्मान होना चाहिए । हमारे कार्यकाल में हमने ऐतिहासिक गौशाला बनाने का काम किया था। और अब प्रदेश में गायों की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस इस लड़ाई को आगे लड़ेगी। हम अपनी आवाज उठाएंगे और मिर्ची बाबा जगह-जगह जाकर संदेश देंगे। 4.गणतंत्र दिवस के मौके पर जगह जगह ध्वजारोहण हुआ और गणतंत्र दिवस के पावन पर्व मनाया गया इसी कड़ी में लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारी भवन पर ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान कर्मचारी संगठन ने कैलेंडर का विमोचन भी किया । 5.बुधवार को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व मनाया गया इसी कड़ी में 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित अजाक्स संघ के प्रदेश कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया जहां एस एल सूर्यवंशी , अशोक बैंन सहित संघ के तमाम पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं ।