Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Jan-2022

बालाघाट जिले भर में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ हर्ष और उल्लास से मनाया गया जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाया गया जिसमें कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली इस अवसर पर राष्ट्रगान कर सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल समेत एनसीसी कैडेट्स उनके द्वारा परेड किया गया कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा झांकियां निकाली गई जो आकर्षक का केंद्र रही इस वर्ष कोरोना के चलते स्कूली छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन जिला पंचायत प्रधान रेखा बिसेन भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे मौसम हरिनखेडे अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी और राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी वह नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा ने 25 जनवरी की रात्री में निर्भया महिला आश्रय गृह नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर का आकस्मिकनिरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।जहां पर अशासकीय संस्था प्रकृति महिला विकास केंद्र द्वारा संचालित निर्भया महिला आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान वहां की अधीक्षिका आरती पटले अनुपस्थित पायी गई। केन्द्र के संचालन में अनियमितता पायी गई। इस केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इस केंद्र में हिंसा से प्रताडि़त एवं पीडि़त 10 महिलाएं रह रही हैं और केंद्र की अधीक्षक आरती पटले के अनुपस्थित रहने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बालाघाट रेलवे स्टेशन में गणतंत्र दिवस समारोह सादगी रूप से रेलवे के सदस्यों व कर्मचारियों के ने उत्साह पृर्वक मनाया गया । जिसमें अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन , पूर्व सदस्य अरुण राहंगडाले व स्टेशन समिति सदस्य राज हरिनखेरे , राजेन्द्र शुक्ल , संजय गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित थे वही प्रभारी स्टेशन अधीक्षक राजेश गांधी व स्टेशन मास्टर श्री यादव तथा आरपीएफ एसआई श्री चौबे आदि कर्मचारी गण की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सम्पन हुआ