इंदौर में SI के बेटे ने खुद को मारी गोली इंदौर में SI के बेटे ने खुद को गोली मार ली। इस घटना में उसकी मौत हो गई। शहर के लसूडिया के गोल्डन पाम में रहने वाले SI बेटे प्रवीण शुक्ला ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सेवा अवॉर्ड की घोषणा, MP के खाते में 24 पदक केंद्र सरकार ने पुलिस सेवा के अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के खाते में 24 पदक आए हैं। IPS तरुण नायक, सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह और हेड कांस्टेबल बैशाखूलाल को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया गया है। ADG आरके गुप्ता, DSP सुभाष सिंह, DGP के स्टेनो निरंजन कुमार श्रीवास्तव और CID में हैड कांस्टेबल लल्लूराम त्यागी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। बेटी के बर्थडे पर संक्रमित मां की मौत बेटी का बर्थडे था और मां दुनिया को अलविदा कह रही थी। आंखें नम कर देने वाली ये कहानी ग्वालियर की नम्रता जैन की है। नम्रता को मौत बुला रही थी और नम्रता अपनी मान्या को पुकार रही थी। लेकिन मान्या नहीं आई। आई तो सिर्फ मौत। कोरोना संक्रमित 33 साल की नम्रता जैन ने बेटी को याद करते हुए आखिरी सांस ली। 24 जनवरी को उनकी मौत हुई, इसी दिन नम्रता की गोद ली बेटी का दूसरा बर्थडे था। ठंडी हवाओं से कांपा मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 4 दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। भोपाल में वोल्वो बस और ऑडी कार के शीशे तोड़े भोपाल में पॉश एरिया में महंगे वाहनों को निशाना बनाने वाले आरोपी नाबालिग स्टूडेंट निकले। हाई प्रोफाइल स्कूलों में पढ़ने वाले ये बच्चे लो क्लास हरकत कर रहे थे। इन चारों दोस्तों में वोल्वो और ऑडी जैसी महंगी गाड़ियों के कांच फोड़ने की होड़ मची थी। ये चारों नाबालिग दोस्त पॉश कॉलोनियों में लग्जरी गाड़ियों के कांच तोड़ने का वीडियो बनाते थे। वीडियो बनाने के बाद रौब जमाने के लिए ये अपने फ्रेंड सर्कल में इसे शेयर करते थे। पुलिस ने चार नाबालिग को हिरासत में लिया हैं