भूखे रह गए CM शिवराज ! भूखे रह गए CM शिवराज ! कम पड़ गया गया खाना मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में चाइनीज फूड खाया। चौपाटी पर उन्होंने वेज बिरयानी, वेज रोल, फ्रेंच फ्राइड, मंचूरियन और चाऊमीन khaya। इसके बाद जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि खाना कैसा लगा तो बोले- बहुत अच्छा था। कम पड़ गया... मुझे तो और भूख लग रही है एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ा मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ा है । ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 4 दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। भोपाल में 10 साल के बच्चे ने की सुसाइड राजधनी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 10 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।एकतापुरी कॉलोनी में रहने वाला रुद्राक्ष सिंह तोमर पुत्र अक्षत सिंह तोमर (10) ने सुसाइड किया है। अमेजन पर FIR के आदेश ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने FIR के आदेश दिए हैं। अमेजन पर बिक रहे चॉकलेट रैपर, फेस मास्क, सेरेमिक मग, कपड़ों और जूतों तक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा छपा होने पर नरोत्तम ने एक्शन लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के अपमान के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायकों से मांगे जाएंगे सुझाव प्रदेश का अगला बजट कैसा होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी BJP विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक 1 फरवरी को होगी। इसमें विधायकों से बजट को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे।