पति पत्नी और वो, के बीच पति का कत्ल प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पति की लाश बिस्तर पर पड़ी रही और वह प्रेमी के साथ रोमांस करती रही। हैरानी की बात यह है कि हत्या के पहले भी दोनों ने साथ समय बिताया था। अलसुबह प्रेमी को घर से जाने का कहकर महिला दूसरे घर पर ससुर के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस टूटे मोबाइल के जरिए आरोपियों तक पहुंची और पत्नी के साथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। MP में बाइक पर ध्यान मुद्रा रतलाम में इन दिनों एक युवक का स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो हाईवे पर चलती बाइक पर हैंडल छोड़कर ध्यान लगाते नजर आ रहा है। यह वीडियो जावरा के मालीपुरा निवासी बाइक स्टंटमैन किशोर विजवा का है। MP के तीन बच्चों को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मध्यप्रदेश के तीन बच्चों को सोमवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। इन बच्चों में हरदा के अनुज जैन, अनूपपुर की बनीता दास और इंदौर के अवि शर्मा हैं। बनीता दास ने नासा स्पेस फाउंडेशन और अंतर्राष्ट्रीय खगोल शाखा के मिशन में एक क्षुद्र ग्रह की खोज की है। अनुज जैन को ये सम्मान शैक्षणिक क्षेत्र के लिए दिया गया है। इंदौर के अवि शर्मा देशभर के 120 विद्यार्थियों को वैदिक गणित पढ़ाते हैं। अवि ने बाल रामायण भी लिखी है। गणतंत्र दिवस की गाइडलाइन राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। राज्य शासन ने इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए परेड में एनएसएस, स्काउट-गाइड व शौर्यादल को शामिल नहीं करने का निर्णय लिया है। शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे। मुरैना में नहर में गिरी कार, दो की मौत मुरैना में कार नहर में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। दो युवकों की मौत हो गई। घटना रविवार की है। राजस्थान से कार में सवार होकर चार युवक मुरैना आए थे। वे यहां सबलगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। लौटते वक्त सुनहरा हेड के पास नहर में कार अनियंत्रित होकर गिर गई। MP में फिर लौटी ठंड पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के जाते ही प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। चौबीस घंटे के अंदर ही रात का पारा लुढ़क गया है। इंदौर, ग्वालियर और भोपाल समेत 10 जिलों में तो 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान भी कहीं-कहीं 8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा लुढ़क गया। खेल-खेल में बच्चा कार में लॉक अगर आप बच्चों को लेकर कार से घूमने जा रहे हैं, तो ये खबर अलर्ट करने वाली है। कार से उतरते वक्त ध्यान रखिए कहीं बच्चा उसी में तो नहीं रह गया। ऐसा ही मामला छतरपुर में सामने आया है। यहां एक साल के बच्चे की जान पर उस समय बन आई, जब वह कार में फंस गया। खेल-खेल में बच्चे ने कार का गेट लॉक कर लिया। बच्चा अपने मामा के साथ घूमने गया था। मामा गाड़ी से नीचे उतर आए, लेकिन भांजे को उतारना भूल गए। जब याद आया कि वे उसे निकालने दौड़े। पता चला कि कार की चाभी भीतर ही छूट गई है। काफी प्रयास के बाद भी जब गेट नहीं खुला, तो लोगों की मदद से कांच तोड़कर उसे निकाला गया। घटना छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड की है।