Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Jan-2022

मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने समाधान योजना की डेढ़ आगे बढ़ा दी है। अब 31 जनवरी तक उपभोक्ता फायदा उठा सकेंगे। उनकी पेनाल्टी और मूल राशि माफी होगी। इसका भोपाल के भी हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इंदौर में टावर पर चढ़ा युवक इंदौर के विजयनगर थानाक्षेत्र के भमोरी इलाके में युवक नशे में टावर पर चढ़ गया। युवक का नाम अशोक काणा है। वह हत्या के आरोप में हाल ही में जमानत पर छूटा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रिलायंस जिओ टावर के अधिकारियों को बुलाकर लाइट बंद कर दी है। इंदौर में लुकाछिपी-2 की शूटिंग इंदौर में आज स्कीम नंबर 140 के पास ब्रजेश्वरी मेन कॉलोनी में लुकाछिपी-2 की शूटिंग हुई। एक्ट्रेस सारा अली खान लोगों से रूबरू हुईं। सारा को देखने के लिए लोगों का हुजूम नजर आया। साइडलाइन करने पर BJP सांसद ने फोड़ा लेटर बम! केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले गुना-शिवपुरी क्षेत्र के सांसद कृष्णपाल सिंह यादव ने लेटर बम फोड़ा है। उन्होंने उपेक्षा और साइडलाइन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से दर्द बयां किया है। 7 दिन बाद अधिकांश जगह रात का पारा 10 डिग्री के पार मध्यप्रदेश में ठंड से कुछ राहत मिली है। करीब 7 दिन बाद रात का पारा अधिकांश इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। खजुराहो, ग्वालियर, पचमढ़ी और रायसेन जैसे कुछ इलाकों में ही यह 10 डिग्री से नीचे है।