Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Jan-2022

1 जबलपुर में नाइट कर्फ्यू के दौरान अधारताल थानांतर्गत पटेल नगर मोड़ में बुधवार देर रात एक ढाबा संचालक की चाकू से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पांच साल से चली आ रही रंजिश को भुनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना किया गया। 2 हिंद सेना के सिंध प्रांत के वीर शहीद हेमू कालाणी के 79 वे शहादत दिवस पर भारतीय सिन्धु सभा युवा शाखा के तत्वाधान में श्रंद्धाजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक रोहाणी ने अमर शहीद हेमू कालानी के जीवन पर अपने विचार रखे।श्रंद्धाजलि कार्यक्रम में सोनू बचवानी,उमेश पारवानी, जय रोहाणी, रवि वासवानी,राजकुमार कन्धारी, राजकुमार, रमेश तोलानी,के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 3 जबलपुर के विभिन्न पुलिस थानों में पदस्थ और वर्तमान में कटनी जिले के ग्रामीण थाने में पदस्थ टीआईऔर एक महिला आरक्षक की बिगड़ी प्रेम कहानी से जबलपुर पुलिस हलाकन में है यद्यपि अभी महिला आरक्षक ने टीआई के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखवाई है लेकिन इसको लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं के दौर जारी है ऐसा भी कहा जा रहा है कि पुलिस अपने टीआई को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैगौरतलब है कि कटनी थाने के ग्रामीण इलाके में पदस्थ टीआई संदीप अयाची पर एक महिला आरक्षक ने आरोप लगाया है की संदीप अयाची ने उससे उससे शादी का वायदा कर उससे कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए बार-बार शादी की बात करने के बावजूद वै लगातार इनकार करते रहे जिसके परिणाम स्वरूप गत रात कोतवाली पुलिस थाने में जबरदस्त रूप से विवाद हुआ 4 मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में प्रदेश के विश्वविद्यालयों द्वारा ऑफ लाईन परीक्षा आयोजित किये जाने को लेकर छात्र संगठन आक्रोशित हो गए है। जबलपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा आफ लाईन परीक्षा आयोजित किये के निर्णय के खिलाफ मालवीय चौक पर प्रदर्शन किया।ॉ